Ad Placement (Top)

नई शुरुआत और अद्भुत आशीष की प्रार्थना Morning Prayer

Ad Placement (In-Article)

 

मेरी दिल से यहीं इच्छा है कि आप हर दिन प्रभु के साथ थोड़ा और समय बिताएं। उसके वचन से अपने मन को मजबूत करें और अपनी चिंताओं को उसके हाथों में सौंपना सीखें। मैं चाहता हूं कि आपके घर में शांति हो, आपके दिल में विश्वास हो और आपके जीवन में ऐसी आशा हो जो परिस्थितियों से हार न माने। आइए, अब कुछ पल के लिए अपने सारे विचारों को एक तरफ रखें और मिलकर प्रभु की उपस्थिति में प्रार्थना शुरू करते हैं।

प्रिय भाइयों और बहनों, जय मसीह की! आज की इस नई और पवित्र भोर में आप सभी का स्वागत है।
पवित्र शास्त्र भजन संहिता 143:8 में परमेश्वर का वचन कहता है—'मुझे भोर को अपनी करुणा की बात सुना, क्योंकि मैं ने तुझ पर भरोसा रखा है। जिस मार्ग से मुझे चलना है, वह मुझे बता दे, क्योंकि मैं अपना मन तेरी ही ओर उठाता हूं।'यह वचन हमें सिखाता है कि हर सुबह अपनी आशा परमेश्वर पर रखनी चाहिए। जब हम अपनी समझ पर नहीं, बल्कि परमेश्वर की करुणा और मार्गदर्शन पर भरोसा करते हैं, तो वह हमें सही रास्ता दिखाता है।
“मैं अपना मन तेरी ही ओर उठाता हूं” का अर्थ है—अपनी चिंता, योजनाएं और भविष्य परमेश्वर के हाथों में सौंप देना और कहना, “प्रभु, आज मुझे वही मार्ग दिखा जिस पर चलना तेरी इच्छा है।”
तो प्रभु हमें सही राह दिखाने के लिए तैयार हैं।"

धन्यवाद और समर्पण

"हे प्यारे प्रभु यीशु, मेरे प्रेमी स्वर्गीय पिता... इस सुंदर सुबह के लिए आपका कोटि-कोटि धन्यवाद। प्रभु, रात भर की नींद के बाद जब मेरी आँखें खुलीं, तो मैंने आपकी अद्भुत सृष्टि और आपकी नई दया को देखा।
पिता, मेरी हर एक गलती, अनजाने में हुई भूल और मन की कमी को क्षमा कीजिए। अपने अति पवित्र लहू से मुझे धोकर शुद्ध कीजिए। आज का यह पूरा दिन मैं आपके बलवंत हाथों में समर्पित करता हूं। मेरे विचारों को, मेरी सोच को और मेरे मुख से निकलने वाले हर एक शब्द को अपनी पवित्रता से भर दीजिए।"

मार्गदर्शन, सुरक्षा और चंगाई की प्रार्थना

"हे सर्वशक्तिमान परमेश्वर, आज मुझे जिस भी मार्ग पर चलना है, आप स्वयं मेरा मार्गदर्शन कीजिए। मेरे आगे आने वाले हर मोड़ और निर्णय में आपकी उपस्थिति रोशनी बनकर चमके।
प्रभु यीशु, शैतान की हर एक चालाकी, गुप्त रुकावटों, कुसंगति और हर प्रकार की दुर्घटनाओं से मेरी और मेरे परिवार की रक्षा कीजिए। आपके कोड़ों खाने के फलस्वरूप आज मैं अपने शरीर, मन और आत्मा के लिए पूर्ण चंगाई की घोषणा करता हूँ। हर बीमारी, दुर्बलता और मानसिक तनाव यीशु के नाम से अभी दूर हो जाए।"

परिवार, कार्य और विजय की आशिष

"हे दयालु प्रभु, इस प्रार्थना में शामिल हर एक विश्वासी के घर में अपनी अलौकिक शांति, प्रेम और समृद्धि भेज दीजिए। हमारे हाथों के हर एक काम पर, हमारी नौकरियों, व्यवसायों और पढ़ाई पर आपकी स्वर्गीय आशिष ठहरे।
आज का दिन हमारे लिए निराशा या हार का नहीं, बल्कि आपके सामर्थी नाम में महान सफलता और विजय का दिन सिद्ध हो। जो भी लोग आज किसी कठिन परिस्थिति से गुजर रहे हैं, आप उनके लिए मार्ग खोलिए। अपने पवित्र स्वर्गदूतों का पहरा हमारे चारों ओर बनाए रखिए।"
अंतिम समर्पण
"हे प्रभु यीशु, हमारी इस नम्र विनती को सुनिए और पूरे दिन अपनी पंखों की छाँव में हमें छिपाए रखिए। सब कुछ आपके सामर्थी हाथों में सौंपते हुए, इस प्रार्थना को प्रभु यीशु मसीह के अति पवित्र और मीठे नाम में माँगते हैं।
आमीन।"

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Ad Placement (Bottom)