Ad Placement (Top)

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के बचाव, चंगाई और राहत के लिए प्रभु यीशु से विशेष प्रार्थना | Nepal Flood Prayer in Jesus Name

प्रेयर द लॉर्ड, मेरे प्रिय बहन और भाइयों।

आज हमारा हृदय नेपाल देश में घटित इस भयानक घटना को देखकर बहुत दुखी है। वहां हमारे भाई-बहन एक ऐसे कठिन समय से गुजर रहे हैं, जिसकी कल्पना करना भी हमारे लिए मुश्किल है। आज के इस ब्लॉग में हम नेपाल के हालातों को करीब से समझेंगे—आखिर वहां क्या हुआ, इस आपदा ने कितने परिवारों को प्रभावित किया, कितने लोगों ने अपनी जान गंवाई और कितने लोग अभी भी लापता हैं। बचाव और राहत कार्य कहां तक पहुंचा है, और हमारे उन भाई-बहनों की स्थिति कैसी है—इन सब बातों को हम एक-एक करके आपके सामने रखेंगे। लेकिन यह ब्लॉग केवल जानकारी देने के लिए नहीं है। इन दुखी परिवारों को हमारी प्रार्थना की भी जरूरत है। इसलिए पूरी जानकारी जानने के बाद, हम सब मिलकर नेपाल के लोगों के लिए, उनके परिवारों के लिए, लापता लोगों के लिए और बचाव कार्य में लगे हर व्यक्ति के लिए परमेश्वर से प्रार्थना करेंगे।

अब हम सबसे पहले नेपाल के बारे में जानेंगे

 26 अगस्त 2026 की सुबह, नेपाल के लांगटांग नेशनल पार्क में पहाड़ों के ऊपर से एक बहुत बड़ा ग्लेशियर अचानक टूटकर (Glacier Collapse) नीचे गिर गया|सिर्फ 7 मिनट के अंदर लाखों टन बर्फ, कीचड़ और पत्थर पहाड़ों से नीचे नदियों में आ गिरे. पानी और मलबे की रफ्तार इतनी भयानक थी कि चीन-नेपाल सीमा का मुख्य जाइरोंग चेकपोस्ट और बड़े-बड़े कंक्रीट के पुल पानी में ताश के पत्तों की तरह बह गए ताजा आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस तबाही में अब तक 955 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है |करीब 4,400 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं. इनमें जलविद्युत परियोजनाओं (Hydropower plants) की सुरंगों में काम करने वाले सैकड़ों मजदूर और भारत सहित कई देशों के पर्यटक शामिल हैं, जो मलबे और कीचड़ के नीचे फंसे हुए हैं. पहले यह पहाड़ी इलाका पर्यटकों, तीर्थयात्रियों और अपनी सुंदर वादियों के साथ बहुत शांत, सुरक्षित और खुशहाल था. अब पूरा इलाका मलबे और कीचड़ के ढेर में बदल चुका है. 65,000 से ज़्यादा लोग बेघर हो चुके हैं. वहां पीने का साफ़ पानी, खाना और दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं, और टूटे रास्तों की वजह से सेना हेलिकॉप्टरों से लोगों को बचा रही है.

अभी हमने नेपाल के बारे में जाना अब हम सभी नेपाल वासी बहन भाइयों के लिए प्रार्थना करेंगे 

भजन संहिता 46:1-2
"परमेश्वर हमारा शरणस्थान और बल है, संकट में अति सहज से मिलने वाला सहायक। इस कारण हम को कोई भय नहीं, चाहे पृथ्वी उलट जाए और पहाड़ समुद्र के बीच में डाल दिए जाएं।"

हे हमारे जीवित और दयालु प्रभु यीशु मसीह, हम आपके पवित्र, मीठे और सामर्थी नाम में आपके आगे झुकते हैं। प्रभु, आज हमारा हृदय नेपाल के हालातों को देखकर बहुत दुखी और भारी है। वहां अचानक ग्लेशियर के टूटने से जो भयानक बाढ़ और तबाही आई है, उसने हजारों जिंदगियों को एक ही पल में बेबस कर दिया है। पहाड़ खिसक गए, नदियां उफान पर आ गईं और बस्तियों की बस्तियां मलबे और पानी के नीचे दब गईं। हे प्रभु यीशु, इस भयानक आपदा में हम केवल और केवल आपकी शरण में आते हैं, क्योंकि आपके सिवा इस दुनिया में कोई दूसरा बचाने वाला नाम नहीं है।
प्रभु यीशु, हम उन 955 से अधिक परिवारों के लिए रोते हुए आपके आगे गिरगिटाते हैं, जिन्होंने अपने अपनों को खो दिया है। किसी ने अपनी मां को खो दिया, किसी ने अपने पिता को, किसी ने अपनी नन्ही संतान को और किसी के पूरे के पूरे परिवार ही उजड़ गए। प्रभु यीशु, आप जो हर टूटे दिल को चंगा करने वाले परमेश्वर हैं, उन बिलखते हुए परिवारों को अपनी शांति दीजिए। उनके आंसुओं को अपने हाथों से पोंछ लीजिए। जहां इंसानी सांत्वना नाकाम हो जाती है, वहां आपका पवित्र आत्मा उनके दिलों में अलौकिक तसल्ली भरे। हे यीशु, उन अनाथ बच्चों और बेसहारा बुजुर्गों के आप खुद पिता और रक्षक बन जाइए।
प्रभु यीशु मसीह, हम आपके नाम में उन 4400 से अधिक लापता भाई-बहनों, माताओं और बच्चों के लिए पुकारते हैं, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। हे प्रभु, आपकी आंखें पृथ्वी के हर कोने को देखती हैं। कोई भी जगह आपकी नज़र से छिपी नहीं है। हम यीशु के नाम में प्रार्थना करते हैं कि उन मलबों, कीचड़ और पानी के बीच दबे हुए लोगों के लिए एक बड़ा चमत्कार प्रकट हो। प्रभु यीशु, आप अपनी जीवन देने वाली सांस उनके अंदर फूंक दीजिए। जब तक बचाव दल उन तक पहुंचे, आप अपनी स्वर्गीय सुरक्षा का घेरा उनके चारों ओर बांध दीजिए। हे यीशु, हर एक लापता व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव टीमों को रास्ता दिखाइए, उन्हें हिम्मत, सही दिशा और सामर्थ्य दीजिए।
प्यारे प्रभु यीशु, हम नेपाल के उन 65,000 से अधिक बेघर भाई-बहनों को आपके दयालु हाथों में सौंपते हैं, जिनके सिर से छत छिन चुकी है। जिनके घर पानी के तेज बहाव में बह गए और जो आज इस कड़ाके की ठंड, बारिश और खुले आसमान के नीचे बेबस बैठे हैं। प्रभु यीशु, आप उनके लिए शरणस्थान बनिए। उनके लिए सूखी और सुरक्षित जगह का प्रबंध कीजिए। हे यीशु, कोई भी बच्चा, कोई भी गर्भवती मां और कोई भी बुजुर्ग ठंड या भूख से बेहाल न हो। जिस तरह आपने जंगल में हजारों लोगों को तृप्त किया था, उसी तरह आज इन बेघर लोगों के लिए शुद्ध पीने का पानी, गर्म खाना, कपड़े और सिर छुपाने की पक्की छत का तुरंत प्रबंध कीजिए।
हे चंगाई देने वाले प्रभु यीशु मसीह, हम इस बाढ़ में घायल हुए हर एक व्यक्ति के लिए आपके नाम से चंगाई की घोषणा करते हैं। जिन लोगों के शरीर पर चोटें आई हैं, जो अस्पतालों में या राहत शिविरों में दर्द से कराह रहे हैं, प्रभु यीशु, अपना लहू-भरा हाथ उन पर रखिए। उनके सारे घावों को भर दीजिए, उनके दर्दों को हर लीजिए और उन्हें नई ताकत दीजिए। हे यीशु, बाढ़ के बाद फैलने वाली किसी भी बीमारी, महामारी, संक्रमण और बुखार को अपने नाम की सामर्थ्य से रोक दीजिए। वहां काम कर रहे डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष शक्ति और साधन दीजिए ताकि वे हर मरीज की सही देखभाल कर सकें।
प्रभु यीशु, हम उस पूरे इलाके के मौसम और प्रकृति को भी आपके अधिकार में सौंपते हैं। जिस प्रकार आपने एक डांट से गलील की झील के तूफान और लहरों को शांत कर दिया था, उसी प्रकार आज हम आपके नाम में नेपाल के मौसम को शांत होने की आज्ञा देते हैं। प्रभु यीशु, वहां हो रही मूसलाधार बारिश को थाम दीजिए। पहाड़ों से और मिट्टी और पत्थरों का गिरना पूरी तरह बंद हो जाए। नदियों का जलस्तर तेजी से घट जाए और बाढ़ का पानी पूरी तरह उतर जाए, ताकि राहत का काम बिना किसी रुकावट के तेजी से आगे बढ़ सके।
हे प्रभु यीशु, नेपाल की सरकार, राहत एजेंसियों, स्वयंसेवकों और पड़ोसी देशों के सभी मददगारों को बुद्धि, प्रेम और एकजुटता दीजिए। राहत सामग्री बिना किसी रुकावट, बिना किसी भ्रष्टाचार और बिना किसी देरी के हर उस दूर-दराज के गांव और झोपड़ी तक पहुंचे, जहां लोग मदद की आस लगाए बैठे हैं। लोगों के मन में एक-दूसरे के प्रति दया और मदद की भावना भर दीजिए।
प्यारे यीशु, लोगों के मनों से डर, निराशा और खौफ को मिटा दीजिए। आपदा के इस भयानक मंजर ने लोगों के दिलों में जो सदमा और गहरा डर बैठा दिया है, उसे अपनी स्वर्गीय शांति से बदल दीजिए। आप टूटे हुए जीवन को फिर से नया बनाने वाले परमेश्वर हैं। हे प्रभु यीशु, नेपाल की धरती पर फिर से खुशहाली, सुरक्षा और जीवन लौटकर आए। लोग फिर से खड़े हो सकें और आपके नाम की महिमा गा सकें। हम अपना पूरा भरोसा, अपनी पूरी आशा केवल आप पर रखते हैं। हमारी इस आंसुओं भरी पुकार को सुनिए और नेपाल के ऊपर अपनी असीम दया का हाथ बढ़ाइए।
सारी महिमा, आदर और जलाल केवल आपको देते हुए, यह विनती हम हमारे उद्धारकर्ता और जीवित प्रभु यीशु मसीह के पवित्र, सामर्थी और जीवित नाम में मांगते हैं।
आमीन।

भजन संहिता 46:1 और 2 वचन का आत्मिक अर्थ 

प्रिय भाईयों और बहनों, आज मैं आपको इस वचन का असली मतलब बिल्कुल सरल भाषा में समझाना चाहता हूं

पहली बात – यहां परमेश्वर को "शरणस्थान" कहा गया है। यानी वह हमारी वह मजबूत जगह है, जहां हम दौड़कर छिप सकते हैं। जब चारों तरफ तूफान हो, तो वह हमारी दीवार है। उसे "बल" कहा गया है – हमारी अपनी ताकत तो थोड़ी है, पर वह हमें वह शक्ति देता है जो हमारे भीतर नहीं है। और सबसे सुंदर बात यह कि वह "संकट में अति सहज से मिलने वाला" है, मतलब जब हम मुसीबत में हों, तो हमें उसे ढूंढने के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। वह उसी वक्त, उसी पल हमारे बिल्कुल करीब होता है।

अब दूसरे वचन की तरफ ध्यान दो – वह कहता है, "इस कारण हम को कोई भय नहीं"। यह कोई छोटी बात नहीं है। फिर वह सबसे बड़ी कल्पना करता है: "चाहे पृथ्वी उलट जाए और पहाड़ समुद्र के बीच में डाल दिए जाएं।" सोचो, पृथ्वी और पहाड़ हमारी नज़र में सबसे मजबूत और अटल चीज़ें हैं, लेकिन अगर ये सबसे मजबूत चीज़ें भी हिल जाएँ और टूट जाएं तब भी हमें डरने की कोई ज़रूरत नहीं। क्योंकि हमारा भरोसा धरती पर नहीं, बल्कि उस पर है जिसने धरती और पहाड़ों को रचा है। जब दुनिया के सारे सहारे ढह जाएं तब भी परमेश्वर का सहारा ढहता नहीं, क्योंकि वह खुद ही हमारी नींव है।

तो जब भी तुम्हारे जीवन में भूचाल आए – चाहे परिवार में, नौकरी में, या स्वास्थ्य में – तो बस यही याद रखना कि हमारा परमेश्वर उसी घड़ी मौजूद है और हमें थामे रहता है। उससे डरने का कोई कारण ही नहीं बचता।

आज इस वचन को मन में बिठाकर, मैं आप सब से एक गुज़ारिश करता हूं – कृपया नेपाल देशवासियों के बहन भाइयों के लिए प्रार्थना जरूर करें। उनके जीवन में जो भी बड़ा संकट हो, उनकी धरती या पहाड़ जो भी उलटें, हम यही प्रार्थना करें कि उनका परमेश्वर ही उनका सच्चा शरणस्थान और बल बने। उन्हें सहायता मिले, और वे न डरें। आज उनके लिए अपना दिल खोलकर प्रार्थना करना, बिल्कुल मत भूलना। आमीन।
Ad Placement (In-Article)

कोई टिप्पणी नहीं:

Ad Placement (Bottom)